Public App Logo
Profile Picture

Madhepura News

@madhepuranews_
28881Followers
0Following
पटना में SI अभ्यर्थियों का कल बड़ा प्रदर्शन, फिजिकल टेस्ट की तारीख और मेन्स परीक्षा बहाल करने की मांग

पटना में सब-इंस्पेक्टर पद के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से मार्च निकालने और मुख्यमंत्री आवास के साथ-साथ संबंधित आयोग का घेराव करने का ऐलान किया है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग 1,799 उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट की तारीख जल्द घोषित करना है। इसके अलावा मेन्स परीक्षा रद्द करने से संबंधित नोटिस को वापस लेने की मांग भी की जा रही है।
**वीरपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, दुर्गा पूजा से पहले सड़क किनारे से हटाए कब्जे**

सुपौल के वीरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुर्गा पूजा को देखते हुए सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और अस्थायी निर्माण को हटाया गया। इस दौरान प्रशासन ने जेसीबी की मदद से कई दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाया।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हटिया चौक स्थित सब्जी मंडी, दुर्गा मंदिर जाने वाले रास्ते और गोल चौक से बर्मासेल तक की गई। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पंचायत की टीम और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
मधेपुरा में भीषण अगलगी, 6 दुकानें जलकर खाक; सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

बिहार के मधेपुरा में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मुरलीगंज प्रखंड की सिंगियान पंचायत स्थित मनहरा चौक पर हुई इस घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले एक कॉस्मेटिक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने पास की नाश्ता दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे गैस सिलेंडर तेज गर्मी के कारण फट गए, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं।
**मधेपुरा में जितिया पर नदी में डूबा किशोर, 36 घंटे बाद 1 किमी दूर मिला शव**

मधेपुरा में जितिया पर्व के दिन नदी में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। साहुगढ़-2 पंचायत के भगवानपुर वार्ड-2 निवासी रवींद्र यादव का बेटा सौरभ कुमार 3 अक्टूबर को कुछ लोगों के साथ साहुगढ़ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

बताया जा रहा है कि सौरभ के नदी में डूबने की जानकारी उस समय किसी को नहीं हो सकी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने भी नदी और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन रात होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepura nis:value=Madhepura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepuranews nis:value=MadhepuraNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मधेपुरा nis:value=मधेपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंग nis:value=ब्रेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tranding nis:value=tranding nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mn nis:value=Mn nis:enabled=true nis:link/>
पूर्णिया में स्वच्छता की शपथ के साथ बाल विवाह मुक्त अभियान की शुरुआत

पूर्णिया के हरदा पंचायत में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का समापन हुआ और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित प्रशासन के कई अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पूर्णिया में 9वीं जिलास्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप शुरू, दो दिन तक दिखेगा खिलाड़ियों का दम

पूर्णिया में 9वीं जिलास्तरीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप-2026 का आगाज हो गया है। बेलौरी चौक के पास आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिलेभर से 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के मार्गदर्शन में 3 और 4 अक्टूबर को किया जा रहा है।

चैंपियनशिप के पहले दिन 3 अक्टूबर को ट्रायल और क्वालिफिकेशन राउंड आयोजित किया गया। इस चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 4 अक्टूबर को होने वाली फाइनल रेस में जगह बनाएंगे।
मधेपुरा में महिला के पेट से निकला 5 किलो का ट्यूमर, 10 साल से दर्द से थी परेशान, 4 घंटे चला जटिल ऑपरेशन

बिहार के मधेपुरा से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने 40 वर्षीय महिला की बच्चेदानी से करीब 5 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। महिला पिछले करीब 10 वर्षों से पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थी। कई शहरों में इलाज और दो बार ऑपरेशन कराने के बावजूद उसे राहत नहीं मिल पाई थी।

मामला कुमारखंड प्रखंड के हरिबोला गांव की रहने वाली कुमारी रूपा का है। उनके पति चेतन आनंद के मुताबिक, पत्नी लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थीं। परिवार ने पटना, पूर्णिया और दरभंगा सहित कई जगहों पर इलाज कराया। इस दौरान पटना में इलाज के वक्त कैंसर की आशंका भी जताई गई थी।
तीनटोलिया दुर्गा मंदिर मेले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, CCTV और बैरिकेडिंग से होगी निगरानी

 सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड स्थित चिलौनी उत्तर के बड़ी दुर्गा मंदिर में लगने वाले तीनटोलिया मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती के साथ कई विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

शनिवार को एसडीएम विनय कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मधेपुरा में 14 घरों पर चला बुलडोजर, सड़क निर्माण के लिए हटाया अतिक्रमण

मधेपुरा प्रखंड के मदनपुर स्थित गरीब टोला में प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सुखासन डीवी रोड से गरीब टोला तक सड़क बनाई जानी है। इसी के लिए सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।

प्रशासनिक टीम ने शनिवार को बुलडोजर की मदद से 14 लोगों के कब्जे हटाए। इस दौरान सरकारी जमीन पर बने पक्के मकानों के अलावा फूस और टीन से बने घरों को भी हटाया गया। कार्रवाई को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepura nis:value=Madhepura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepuranews nis:value=MadhepuraNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=video nis:value=video nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मधेपुरा nis:value=मधेपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंग nis:value=ब्रेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tranding nis:value=tranding nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mn nis:value=Mn nis:enabled=true nis:link/>
मधेपुरा में AISA का प्रदर्शन, SIR रोकने और चुनावी प्रक्रिया की समीक्षा की मांग

मधेपुरा में शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। टीपी कॉलेज गेट पर आयोजित प्रतिवाद सभा में संगठन के कार्यकर्ताओं ने SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं।

प्रदर्शन के दौरान AISA नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। संगठन के जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के भीतर कुछ फैसलों को लेकर आयुक्तों की आपत्तियों से संबंधित रिपोर्ट सामने आई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इसे आंतरिक प्रक्रिया का हिस्सा बता रहा है, लेकिन AISA इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करता है।
मधेपुरा में रविवार को 3 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, इन इलाकों में रहेगा असर

मधेपुरा शहर में रविवार को करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट फीडर में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

बिजली विभाग के इंजीनियर अरविंद कुमार ने बताया कि फीडर में जरूरी रखरखाव का काम किया जाना है। इस दौरान कलेक्ट्रेट से लेकर केशव कन्या उच्च विद्यालय तक के इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसके अलावा नगर परिषद के वार्ड नंबर 13, 14, 15, 16 और 19 में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा। विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और अधिक सुचारु बनाना है। <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepura nis:value=Madhepura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepuranews nis:value=MadhepuraNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=video nis:value=video nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मधेपुरा nis:value=मधेपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंग nis:value=ब्रेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tranding nis:value=tranding nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mn nis:value=Mn nis:enabled=true nis:link/>
# पूर्णिया में तूफान से पेड़ और बिजली के खंभे गिरे:25 घरों के छप्पर उड़े, पीड़िता बोला- जब तक कुछ समझता, तबाही शुरू हो चुकी थी

पूर्णिया के बायसी प्रखंड के मालोपाड़ा गांव में गुरुवार को अचानक चक्रवाती तूफान आया। इस तूफान ने कुछ ही मिनटों में पूरे गांव में भारी तबाही मचाई। घरों के छप्पर उड़ गए। बड़े पेड़ और बिजली के खंभे भी गिर गए। करीब 20 से 25 घरों को पूरी तरह तबाह कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं ने देखते ही देखते चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर लिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते या खुद को सुरक्षित स्थानों पर ले जा पाते, तबाही शुरू हो चुकी थी।
पूर्णिया में महिला सुरक्षा पर पुलिस का फोकस, पार्क में डीएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

पूर्णिया में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी और जागरूकता अभियान तेज किया है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर विशेष अपराध अनुसंधान शाखा की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के ध्रुव उद्यान पार्क का औचक निरीक्षण किया।

अचानक पुलिस टीम के पार्क पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने पूरे पार्क परिसर का पैदल निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली।
मधेपुरा में कल जॉब कैंप, 65 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं पास युवाओं के लिए मौका**

मधेपुरा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। जिला नियोजनालय की ओर से 26 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

इस भर्ती अभियान में पूर्णिया की स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कुल 65 पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। इनमें स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर के 50 और रिकवरी ऑफिसर के 15 पद शामिल हैं।

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 12 हजार 500 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही पीएफ, ईएसआई, प्रोत्साहन राशि और फ्यूल अलाउंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepura nis:value=Madhepura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepuranews nis:value=MadhepuraNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=video nis:value=video nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मधेपुरा nis:value=मधेपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंग nis:value=ब्रेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tranding nis:value=tranding nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mn nis:value=Mn nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=job nis:value=job nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobalert nis:value=jobalert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dailylifehack nis:value=dailylifehack nis:enabled=true nis:link/>
मीसा भारती का केंद्र और बिहार सरकार पर हमला, बाढ़ और महिला सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

दानापुर में आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बिहार में बाढ़ प्रबंधन और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सरकार को बिहार की याद आती है, लेकिन हर साल आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए स्थायी इंतजाम नहीं किए जाते।
मधेपुरा में टेंट कर्मी की गोली मारकर ह*त्या, घर के पास घात लगाकर बदमाशों ने की फायरिंग

मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र में देर रात टेंट का काम करने वाले एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रसलपुर धुरिया पंचायत के मेहता टोली में बदमाशों ने घर से करीब 100 मीटर पहले घात लगाकर बबलू मेहता पर फायरिंग कर दी।

जानकारी के मुताबिक, बबलू बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे टेंट का काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर करीब तीन राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग में दो गोलियां बबलू को लगीं, जबकि एक गोली मिस हो गई। <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepura nis:value=Madhepura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepuranews nis:value=MadhepuraNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=video nis:value=video nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मधेपुरा nis:value=मधेपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंग nis:value=ब्रेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tranding nis:value=tranding nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mn nis:value=Mn nis:enabled=true nis:link/>
**पूर्णिया में रातभर पुलिस का स्पेशल ड्राइव, फरार अपराधियों पर शिकंजा; सड़कों पर उतरे अधिकारी**

पूर्णिया में अपराध नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष रात्रि चेकिंग अभियान शुरू किया। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस **स्पेशल ड्राइव** में जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की टीमें रातभर सक्रिय रहीं।

अभियान का मुख्य फोकस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों में कार्रवाई और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
**सुपौल में अपहरण के 12 घंटे बाद जीशान सकुशल बरामद, अररिया बॉर्डर से पुलिस ने बचाया**

सुपौल में हुए मो जीशान के अपहरण मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने अपहृत जीशान को अररिया बॉर्डर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और एक विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस को अपहरण मामले में अररिया कनेक्शन का पता चला, जिसके बाद टीम ने सीमावर्ती इलाके में कार्रवाई तेज कर दी।
**पूर्णिया में जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आगाज, डीएम अंशुल कुमार ने किया उद्घाटन**

पूर्णिया में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 की शुरुआत हो गई है। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने किया। इस मौके पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रशिक्षु आईएएस सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
**कोसी स्नातक सीट से डॉ. एनके यादव ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों की जुटी बड़ी भीड़**

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. एनके यादव ने एमएलसी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। 2026 के बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने कोसी स्नातक सीट से डॉ. एनके यादव को फिर उम्मीदवार बनाया है। 

नामांकन से पहले पूर्णिया के कला भवन में सभा आयोजित की गई, जिसमें भाजपा और एनडीए के कई नेता, कार्यकर्ता और स्नातक मतदाता शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि समेत कई नेता मौजूद रहे।
मधेपुरा में NH किनारे कचरा डंप करने पहुंची नगर परिषद की गाड़ियां रोकीं, ग्रामीणों ने किया विरोध

मधेपुरा-पूर्णिया NH-107 पर मदनपुर पुल के पास कचरा डंप करने पहुंची नगर परिषद की गाड़ियों को ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों ने खुले में कचरा गिराने का विरोध करते हुए गाड़ियों को वापस लौटा दिया। उनका कहना है कि इस जगह पर पहले भी कचरा डंप करने का विरोध किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद की गाड़ियां दोबारा पहुंचीं।

ग्रामीणों के विरोध के चलते गाड़ियों को बिना कचरा गिराए ही वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क किनारे कचरा जमा होने के कारण आसपास गंदगी और तेज दुर्गंध की समस्या बनी हुई है।
मधेपुरा में 20 हजार के लेन-देन को लेकर दोस्त को गोली मारी, गले में लगी बुलेट

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव में 20 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने अपने दोस्त पर सिक्सर से गोली चला दी। गोली युवक के गले के बाएं हिस्से में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल युवक की पहचान भतनी थाना क्षेत्र के बरहकुरवा वार्ड-12 निवासी सचित यादव के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी युवक बाइक से मौके से फरार हो गया।

राहुल कुमार के मुताबिक, वह घटना से एक दिन पहले अपने दोस्त अखिलेश कुमार के साथ धुरगांव स्थित अपने मामा मिथलेश शर्मा के घर गया था। दोनों ने रात में वहीं रुककर पंजाब जाकर काम करने की योजना बनाई थी। <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepura nis:value=Madhepura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepuranews nis:value=MadhepuraNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=video nis:value=video nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मधेपुरा nis:value=मधेपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंग nis:value=ब्रेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tranding nis:value=tranding nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mn nis:value=Mn nis:enabled=true nis:link/>
पूर्णिया में महिला सुरक्षा पर पुलिस का फोकस, पार्क में डीएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

पूर्णिया में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी और जागरूकता अभियान तेज किया है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर विशेष अपराध अनुसंधान शाखा की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के ध्रुव उद्यान पार्क का औचक निरीक्षण किया।

अचानक पुलिस टीम के पार्क पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने पूरे पार्क परिसर का पैदल निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली।
मधेपुरा में 14 घरों पर चला बुलडोजर, सड़क निर्माण के लिए हटाया अतिक्रमण

मधेपुरा प्रखंड के मदनपुर स्थित गरीब टोला में प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सुखासन डीवी रोड से गरीब टोला तक सड़क बनाई जानी है। इसी के लिए सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।

प्रशासनिक टीम ने शनिवार को बुलडोजर की मदद से 14 लोगों के कब्जे हटाए। इस दौरान सरकारी जमीन पर बने पक्के मकानों के अलावा फूस और टीन से बने घरों को भी हटाया गया। कार्रवाई को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepura nis:value=Madhepura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhepuranews nis:value=MadhepuraNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=video nis:value=video nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मधेपुरा nis:value=मधेपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंग nis:value=ब्रेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tranding nis:value=tranding nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mn nis:value=Mn nis:enabled=true nis:link/>
मधेपुरा में AISA का प्रदर्शन, SIR रोकने और चुनावी प्रक्रिया की समीक्षा की मांग

मधेपुरा में शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। टीपी कॉलेज गेट पर आयोजित प्रतिवाद सभा में संगठन के कार्यकर्ताओं ने SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं।

प्रदर्शन के दौरान AISA नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। संगठन के जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के भीतर कुछ फैसलों को लेकर आयुक्तों की आपत्तियों से संबंधित रिपोर्ट सामने आई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इसे आंतरिक प्रक्रिया का हिस्सा बता रहा है, लेकिन AISA इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करता है।