रबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए किसानों को किया गया जागरूक, कृषि चौपाल में बताए आधुनिक खेती के तरीके
मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत भतरंधा परमानंदपुर पंचायत में किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। पंचायत भवन स्थित पंचायत कृषि कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को रबी सीजन की प्रमुख फसलों की उन्नत खेती और फसल अवशेषों के सही प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कृषि विभाग, बिहार सरकार और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के संयुक्त तत्वावधान में ‘वासंतिक (रबी) कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान-2026’ आयोजित किया गया। इसमें गेहूं, मक्का, दलहन और तिलहन की खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं
Bihar, India | Nov 17, 2026