DPO रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 7 साल में 11 जगह जमीन खरीदने का आरोप
आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रूबी कुमारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार सुबह EOU की टीम ने किशनगंज और कटिहार में उनके चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।
जांच एजेंसी के अनुसार, रूबी कुमारी पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। शुरुआती जांच में पता चला है कि साल 2018 से 2025 के बीच उन्होंने कटिहार में 11 अलग-अलग स्थानों पर जमीन खरीदी। इसके अलावा वहां पांच मंजिला आवासीय मकान का निर्माण भी कराया जा रहा है।
Bihar, India | Nov 13, 2026