पूर्णिया में पत्नी और कथित प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, दोनों गिरफ्तार; धान के खेत से शव बरामद
पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। वहीं, इस पूरे मामले में पत्नी ने खुद पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मृतक की पहचान नयन दास के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालकोला थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह अपनी बहन के घर पूर्णिया के अनगढ़ थाना क्षेत्र में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि नयन दास 16 नवंबर से अचानक लापता हो गया था।
Bihar, India | Nov 20, 2026