सुपौल में चोरों का आतंक, दो बंद घरों को बनाया निशाना; 7 लाख तक की संपत्ति लेकर फरार
सुपौल जिले में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नंबर-4 स्थित कृष्णापुरी मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घरों से करीब 6 से 7 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने का अनुमान है। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस वक्त हुआ, जब पड़ोसियों ने घरों के टूटे ताले देखकर मकान मालिकों को इसकी सूचना दी।
Bihar, India | Nov 17, 2026