पटना में नेहरू जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
राजधानी पटना में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू पार्क में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, एमएलसी संजय गांधी समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान सभी नेताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश के निर्माण और विकास में उनके योगदान को याद किया।
Bihar, India | Nov 16, 2026