# सांप के डसने के बाद युवक ने किया ऐसा काम, अस्पताल पहुंचा तो हैरान रह गए लोग
मधेपुरा के साहुगढ़ स्थित सिहपुर टोला में सांप के काटने की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक ने सांप को पकड़कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया और उसे लेकर सीधे सदर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में सांप को डिब्बे में देखकर लोग हैरान रह गए।
दरअसल, सिहपुर टोला निवासी विजय कुमार मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि काम खत्म करने के बाद वह खाना खाकर टहलने निकला था। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद विजय ने सांप को पकड़ लिया और डिब्बे में बंद कर अपने परिचित गौतम कुमार के पास पहुंचा।
Bihar, India | Nov 13, 2026