**संजय झा से मुलाकात के बाद पूर्व IPS काम्या मिश्रा की सियासी एंट्री की चर्चा तेज, जानिए अवधेश दीक्षित से कैसे हुई थी प्रेम कहानी की शुरुआत**
बिहार कैडर की पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी राजनीतिक गतिविधियां हैं। काम्या मिश्रा ने पटना में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद उनके जेडीयू में शामिल होने और राजनीति में नई पारी शुरू करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, काम्या मिश्रा की ओर से फिलहाल पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Bihar, India | Nov 13, 2026