सुपौल को मिली पर्यटन की बड़ी सौगात, 6 साल से तैयार मानसरोवर झील का उद्घाटन; बोटिंग और जापानी गार्डन बनेगा आकर्षण
सुपौल जिले के वीरपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। इंडो-नेपाल सीमा के नजदीक स्थित मानसरोवर झील को आखिरकार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। बुधवार को बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने विधिवत रूप से इसका उद्घाटन किया।
करीब पांच से छह वर्षों से बनकर तैयार इस झील का उद्घाटन नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से इंतजार था। अब इसके शुरू होने से वीरपुर और आसपास के इलाकों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नए साल में यह झील परिवारों, दोस्तों और पर्यटकों के लिए पिकनिक और घूमने-फिरने का नया केंद्र बन सकती है।
Bihar, India | Nov 18, 2026