मधेपुरा मंडल कारा में भी छठ की दिखी आस्था, पांच महिला बंदियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; शहर के घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
**मधेपुरा:** लोक आस्था का महापर्व छठ मधेपुरा मंडल कारा में भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। जेल की चारदीवारी के भीतर पांच महिला बंदियों ने छठ व्रत रखकर सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और चार दिवसीय महापर्व का समापन किया।
इस विशेष आयोजन के लिए जेल परिसर में खुले आसमान के नीचे छठ घाट बनाया गया था। जेल प्रशासन ने व्रतियों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए पूजन सामग्री सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं। वहीं, अन्य बंदियों ने भी घाट के निर्माण और सजावट में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
Bihar, India | Nov 16, 2026