**जोरगामा में 11 नवंबर को मनेगी चित्रगुप्त पूजा, कायस्थ टोला में भव्य आयोजन की तैयारी तेज**
मुरलीगंज प्रखंड की जोरगामा पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित कायस्थ टोला में आगामी 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर चित्रांश पूजा समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। पूजा स्थल पर पंडाल निर्माण का कार्य जारी है, वहीं आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सजावट और रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है।
समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूजा से जुड़ी आवश्यक सामग्री जुटाने के साथ ही आयोजन के लिए चंदा संग्रह का काम भी किया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि निर्धारित तिथि से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
Bihar, India | Nov 14, 2026