# सरेंडर से पहले अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, 100 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना से प्रयागराज रवाना
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने काफिले और समर्थकों की भीड़ को लेकर चर्चा में हैं। पटना से प्रयागराज तक उनके रोड शो जैसे सफर को राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। अनंत सिंह 100 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हुए। रास्ते में आरा, बक्सर और अन्य जगहों पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पटना से रवाना होते समय अनंत सिंह ने बताया कि वे प्रयागराज में अपने पुराने मित्र पप्पू सलमान के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके दोस्त पूरे देश में हैं और बिहार ही नहीं, दूसरे राज्यों में भी उनके समर्थक मौजूद हैं।
Bihar, India | Nov 13, 2026