मधेपुरा में गोपाष्टमी महोत्सव की धूम, 7 दिनों तक सजेगा सांस्कृतिक मंच; 22 नवंबर से नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुति
मधेपुरा जिले में गोपाष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के गोशाला परिसर में 18 से 24 नवंबर तक सात दिवसीय राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को उत्सव का आनंद मिलेगा।
महोत्सव का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार करेंगे। वहीं, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Bihar, India | Nov 18, 2026