सुपौल में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम
सुपौल शहर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 अंतर्गत मरीचा निवासी अशोक पासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, अशोक पासी शहर में अपना काम पूरा करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से महज 200 मीटर पहले पुराने दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार, अशोक पासी को एंबुलेंस से हायर
Bihar, India | Nov 13, 2026