छठ के बाद घर लौटने की जल्दबाजी, पटना जंक्शन पर तत्काल टिकट के लिए लंबी कतारें; यात्रियों की बढ़ी परेशानी
छठ पूजा खत्म होते ही बिहार से दूसरे राज्यों में वापस जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली, मुंबई, सूरत, बेंगलुरु और कोलकाता जाने के लिए ट्रेन, बस और फ्लाइट में कन्फर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए चुनौती बन गया है। सबसे ज्यादा भीड़ तत्काल टिकट बुक कराने के लिए पटना जंक्शन के आरक्षण काउंटरों पर देखने को मिल रही है।
गुरुवार को कई यात्री सुबह 5 बजे से ही टिकट के लिए कतार में खड़े हो गए थे। इसके बावजूद काउंटर तक पहुंचने वाले सभी लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली प्रमुख ट्रेनों का तत्काल कोटा बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों में भर जा रहा है।
Bihar, India | Nov 19, 2026