**सुपौल में डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने निकाला रोड मार्च, 20 हजार कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग**
सुपौल जिला मुख्यालय में रविवार को डाटा एंट्री ऑपरेटरों और आईटी से जुड़े कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर रोड मार्च निकाला। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस मार्च में डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर और आईटी बॉयज एवं गर्ल्स ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग करीब 20 हजार कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की है।
जिला अध्यक्ष गुंजन कुमार और सचिव अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में रोड मार्च गांधी मैदान से शुरू हुआ। इसके बाद मार्च लोहिया नगर समेत निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
Bihar, India | Nov 13, 2026