30 साल से पुल का इंतजार कर रहे किशनपुर के ग्रामीण, हर साल बांस की चचरी से नदी पार करने को मजबूर
किशनपुर प्रखंड की शिवपुरी पंचायत में स्थायी पुल निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। पूर्वी कोसी तटबंध के पश्चिमी किनारे सड़क संख्या-7 पर पुल नहीं बनने से ग्रामीण पिछले करीब तीन दशकों से परेशानी झेल रहे हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सावन कुमार और विधायक रामविलास कामत से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी और जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि नदी पार करने के लिए हर साल बांस की अस्थायी चचरी पुल बनानी पड़ती है। इसी के सहारे लोग एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचते हैं। इस व्यवस्था में हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
Bihar, India | Nov 19, 2026