सहरसा में खरना के साथ छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू, रविवार को दिया जाएगा पहला अर्घ्य
सहरसा में छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। इस अवसर पर व्रतियों ने पारंपरिक तरीके से मिट्टी के चूल्हे पर खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया। इसके बाद छठी मैया को केला सहित विभिन्न फल और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
खरना की पूजा पूरी करने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने व्रतियों से आशीर्वाद लिया।
\
Bihar, India | Nov 16, 2026