सुपौल में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, दूसरे घायल युवक ने भी तोड़ा दम; हादसे में दो की मौत
सुपौल जिले में सड़क दुर्घटना के बाद एक और दुखद खबर सामने आई है। पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा चौक पर पिकअप और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। इस हादसे में अब तक दो युवकों की जान जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, 17 नवंबर की शाम थुमहा चौक के पास पिकअप वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
Bihar, India | Nov 20, 2026