**मधेपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल**
मधेपुरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भर्राही थाना क्षेत्र के नेहालपट्टी बजरंगबली मंदिर के पास न्यू बाइपास रोड पर हुआ।
मृतक की पहचान सुखासन चकला वार्ड नंबर-6 निवासी मनोज कुमार सिंह के 25 वर्षीय बेटे अभिषेक आनंद उर्फ हर्षू के रूप में हुई है। वहीं, घायल मानस कुमार का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
Bihar, India | Nov 13, 2026