Public App Logo
Profile Picture

Chhattisgarh Prime Time

@chhattisgarhprimetime
356Followers
0Following
मुख्यमंत्री निवास में विधिवत मनाया गया हरेली तिहार, सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों, विशेषकर किसान भाई-बहनों को हरेली तिहार की गाड़ा-गाड़ा बधाई दी। नवा रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने भोलाबाबा, गौमाता, खेती-किसानी के उपकरणों और प्रकृति की पूजा की। उन्होंने अच्छी बारिश, बेहतर खेती-किसानी और प्रदेश के हर घर में खुशहाली की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=harelitihar nis:value=HareliTihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vishnudeosai nis:value=VishnuDeoSai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kisan nis:value=Kisan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
नकली Gold Flake सिगरेट बेचने का खुलासा, 18 हजार सिगरेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के इंदिरा मार्केट में नकली Gold Flake Premium सिगरेट बेचने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने SSD ट्रेडर्स पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों विशाल जसवानी और निखिल सिहानी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से कुल 18 हजार नकली सिगरेट बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 2 लाख 7 हजार रुपये है। मामले में BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=durgnews nis:value=DurgNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=durgpolice nis:value=DurgPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fakecigarettes nis:value=FakeCigarettes nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
रायपुर में चाकूबाज गिरफ्तार, युवक पर किया जानलेवा हमला

रायपुर के भाठागांव इलाके में विवाद के दौरान युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कूष सोनकर ने दुश्यंत साहू को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला किया। शिकायत के बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=raipurnews nis:value=RaipurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raipurpolice nis:value=RaipurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhathagaon nis:value=Bhathagaon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
भाई ने की भाई की हत्या, हिसाब-किताब के विवाद में कुल्हाड़ी से किया वार

दुर्ग के साईनगर बघेरा में भाई द्वारा भाई की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक चॉइस सेंटर के संचालन और पुराने सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों भाइयों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी विवाद के चलते हिसाब-किताब को लेकर कहासुनी हुई, जिसके दौरान आरोपी देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कैलाश की मौत हो गई। सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=durgnews nis:value=DurgNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=durgpolice nis:value=DurgPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=brothermurder nis:value=BrotherMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
कलर प्रिंटर से छापे नकली नोट, उधारी की रकम लौटाने 4.50 लाख के जाली नोटों की डिलीवरी

कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जुलाई 2026 से कलर प्रिंटर के जरिए नकली नोट तैयार कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 12.50 लाख रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि 3.75 लाख रुपये की उधारी लौटाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये के नकली नोटों की डिलीवरी की गई थी। मामले में आगे की पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने नकली नोट कहां-कहां खपाए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kabirdhampolice nis:value=KabirdhamPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fakecurrency nis:value=FakeCurrency nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naklinote nis:value=NakliNote nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
मोवा-दलदलसिवनी मार्ग पर खुले में फेंका मेडिकल वेस्ट, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

राजधानी रायपुर के मोवा-दलदलसिवनी मार्ग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे फुटपाथ पर नाली के ऊपर बने पाटे पर मेडिकल वेस्ट पड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो में इस्तेमाल किए गए सिरिंज, दवाइयों की खाली शीशियां, सलाइन की खाली बोतलें और मेडिकल सामान के रैपर नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि आसपास संचालित किसी लैब, निजी अस्पताल या डायग्नोस्टिक सेंटर से यह मेडिकल वेस्ट यहां फेंका गया हो, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। खुले में मेडिकल कचरा मिलने से सफाई व्यवस्था और मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निपटारे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब संबंधित विभाग से जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=raipurnews nis:value=RaipurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=medicalwaste nis:value=MedicalWaste nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=raipurmunicipalcorporation nis:value=RaipurMunicipalCorporation nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mowadaldalseoni nis:value=MowaDaldalSeoni nis:enabled=true nis:link/>
NH-30 पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर बोरगांव पुल के पास सोमवार दोपहर यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है, हालांकि कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर यात्री बसों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की निगरानी को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने परिवहन विभाग और पुलिस से नियमित जांच एवं नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kondagaonnews nis:value=KondagaonNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nh30 nis:value=NH30 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/>
तिरंगा यात्रा से रायपुर देशभक्ति के रंग में रंगा : डिप्टी सीएम अरुण साव 

<nis:link nis:type=tag nis:id=raipur nis:value=Raipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tirangayatra nis:value=TirangaYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arunsao nis:value=ArunSao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/>
उफनते नाले में बहा युवक, पेड़ की डाल पकड़कर ढाई घंटे तक बचाई जान

बलौदाबाजार जिले में लगातार बारिश के बीच कसडोल क्षेत्र के बरघाट नाले में बड़ा हादसा टल गया। सिद्धबाबा जलप्रपात से लौट रहा एक युवक उफनते नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव में बह गया। गनीमत रही कि युवक एक पेड़ की डाल पकड़ने में कामयाब हो गया और करीब ढाई घंटे तक तेज बहाव के बीच उसी के सहारे जिंदगी बचाए रखी। सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद असनींद गांव के स्थानीय युवकों ने रस्सी के सहारे नाले में उतरकर साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बारिश के मौसम में नदी-नालों के उफान पर होने के दौरान उन्हें पार करने की कोशिश न करने की अपील की गई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balodabazar nis:value=Balodabazar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kasdol nis:value=Kasdol nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rescueoperation nis:value=RescueOperation nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rainalert nis:value=RainAlert nis:enabled=true nis:link/>
चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी के बयान पर कमल सोनी ने रखा अपना पक्ष

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और अपने इस्तीफे को लेकर दिए गए बयानों पर बिलासपुर संभाग कार्यकारी अध्यक्ष एवं संविधान संशोधन समिति के सदस्य रहे कमल सोनी ने अपना पक्ष रखा है। सोनी का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से संविधान संशोधन को लेकर पत्राचार और निवेदन किए जाते रहे, लेकिन अपेक्षित पहल नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि संविधान संशोधन का ड्राफ्ट तैयार है और अब इसे चेम्बर की सभी 22 इकाइयों तक ले जाकर व्यापक राय ली जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन में क्षेत्रीय संतुलन, समान प्रतिनिधित्व और बिलासपुर के व्यापारिक-औद्योगिक मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। सोनी ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति या क्षेत्र से नहीं, बल्कि संगठन को अधिक लोकतांत्रिक, पारदर्शी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से है�
रायपुर में शराब पार्टी के दौरान विवाद, तीन दोस्तों ने मिलकर की  युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय पवन टंडन की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त की रात पवन टंडन अपने परिचितों समीर खान, प्रकाश यादव और सूरज यादव के साथ बैठा था। इसी दौरान विवाद होने पर आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड और सीमेंट के बड़े टुकड़े से हमला किया तथा गला दबाने का आरोप है। हत्या के बाद शव को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर सीमेंट पाइप लाइन के अंदर छिपा दिया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खमतराई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव के साथ वारदात में इस्तेमाल रॉड, सीमेंट का टुकड़ा और घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=raipurnews nis:value=RaipurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khamtarai।#crimenews nis:value=Khamtarai।#CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=murdercase nis:value=MurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 आरोपी गिरफ्तार, 19 मोबाइल जब्त

<nis:link nis:type=tag nis:id=bhilainews nis:value=BhilaiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=durgpolice nis:value=DurgPolice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/>
स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

दुर्ग के भिलाई स्थित जुनवानी के ली वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी, महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद, ग्राहकों से संबंधित जानकारी और अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bhilainews nis:value=BhilaiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=durgpolice nis:value=DurgPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spacenter nis:value=SpaCenter nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से हो रहा विकास - सीएम विष्णुदेव साय

<nis:link nis:type=tag nis:id=vishnudevsai nis:value=VishnuDevSai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=doubleenginegovernment nis:value=DoubleEngineGovernment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=modikiguarantee nis:value=ModiKiGuarantee nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhdevelopment nis:value=ChhattisgarhDevelopment nis:enabled=true nis:link/>
आधी रात श्मशानघाट में तंत्र साधना, मछली-सिंदूर के साथ चीफ जस्टिस की तस्वीर मिली, एक पकड़ा गया

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशानघाट में देर रात कथित तंत्र साधना किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, चार लोग श्मशानघाट में संदिग्ध तरीके से पूजा-पाठ कर रहे थे। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचते ही सभी भागने लगे, लेकिन पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मौके से मछली, नींबू, सिंदूर सहित पूजा सामग्री के अलावा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर और दो युवकों के फोटो मिलने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक ऋषिकेश कुमार बताया जा रहा है, जो जेल में बंद एक युवक का रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि जमानत के लिए कथित तांत्रिक के कहने पर यह गतिविधि की जा रही थी। पुलिस मामले में पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और फरार तीन लोगों की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की ज�
रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का शुभारंभ

रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक राजेश मूणत और मोतीलाल साहू सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। शिविर में स्पाइन, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, बच्चों की हड्डियों से जुड़ी जन्मजात विकृतियों समेत विभिन्न जटिल मामलों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार और सर्जरी की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार चयनित मरीजों की जांच, दवाइयां, सर्जरी, अस्पताल में भर्ती और परिजनों के ठहरने की व्यवस्था निःशुल्क की गई है। इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shrinarayanahospital nis:value=ShriNarayanaHospital nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=freemedicalcamp nis:value=FreeMedicalCamp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=raipurnews nis:value=RaipurNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=freetreatment nis:value=FreeTreatment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
पिस्टल से दनादन फायरिंग करते दिखे विधायक, रायपुर के माना फायरिंग रेंज में किया अभ्यास

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग की सीतापुर विधानसभा सीट से विधायक रामकुमार टोप्पो का फायरिंग प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक पिस्टल से फायरिंग रेंज में टारगेट पर लगातार निशाना लगाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की फायरिंग रेंज का है। राजनीति में आने से पहले रामकुमार टोप्पो सीआरपीएफ में सेवाएं दे चुके हैं। वीडियो को लेकर विधायक का कहना है कि यदि भविष्य में देश को उनकी जरूरत पड़ती है तो वे सीमा पर जाकर सेवा कर सकें, इसलिए समय-समय पर अपनी प्रैक्टिस जारी रखते हैं। विधायक ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=ramkumartoppo nis:value=RamKumarToppo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitapurmla nis:value=SitapurMLA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raipurnews nis:value=RaipurNews nis:enabled=true nis:link/>
घर के पास मिला 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा से करीब 16 किलोमीटर दूर तरदा गांव में शनिवार सुबह एक ग्रामीण के घर के पास करीब 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने पहले इसे अजगर समझा, लेकिन पास जाकर देखा तो मगरमच्छ होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग और RCRS की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जांजगीर-चांपा वनमंडल के कोटमीसोनार स्थित मगरमच्छ संरक्षण आरक्षिति में सुरक्षित छोड़ा गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=Korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crocodilerescue nis:value=CrocodileRescue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wildliferescue nis:value=WildlifeRescue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=forestdepartment nis:value=ForestDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>
क्लिनिक में थूकने से रोका तो वॉशबेसिन उखाड़कर मारा, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में क्लिनिक के अंदर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल परिसर में थूकने से मना करने पर तीन युवकों ने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोप है कि अमन निहाल ने क्लिनिक का वॉशबेसिन उखाड़कर अनिमेष मेश्राम के सिर और शरीर पर कई वार किए। वहीं, अमन यादव ने प्लास्टिक की कुर्सी और विशाल सोनी ने लकड़ी के डंडे से हमला किया। घटना में युवक के सिर, बाएं हाथ, कान और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटे के भीतर अमन निहाल, विशाल सोनी और अमन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सामान भी जब्त किया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=raipurnews nis:value=RaipurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raipurcrime nis:value=RaipurCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=civillinepolice nis:value=CivilLinePolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>
युवक को सांप ने काटा, गले में लपेटकर बाइक से पहुंचा अस्पताल, वीडियो वायरल

पखांजूर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक गले में जिंदा सांप लपेटकर बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान सांप ने युवक को काट लिया था। इसके बाद युवक ने सांप को गले में डाल बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवक सांप की पहचान डॉक्टरों को बताने के उद्देश्य से उसे साथ लेकर गया था, ताकि उपचार में मदद मिल सके। हालांकि, जिंदा सांप को गले में डालकर बाइक चलाना बेहद जोखिम भरा कदम था। सांप के काटने के बाद युवक का अस्पताल में उपचार किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं।

⚠️ डिस्क्लेमर

यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों और दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि आव�
भूपेश बघेल और कांग्रेस युवाओं की भावनाओं से ना खेले, झूठ से हो गए बेनकाब : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

<nis:link nis:type=tag nis:id=cgnews nis:value=CGNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arunsao nis:value=ArunSao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politicsnews nis:value=PoliticsNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cgcongress nis:value=CGCongress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cgbjp nis:value=CGBJP nis:enabled=true nis:link/>
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुसार प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 माताओं-बहनों के खातों में ₹630.55 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में कुल ₹19,444.33 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और राशि का उपयोग बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश तथा सिलाई-कढ़ाई जैसे स्वरोजगार कार्यों में किया जा रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=mahtarivandanyojana nis:value=MahtariVandanYojana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vishnudevsai nis:value=VishnuDevSai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womenempowerment nis:value=WomenEmpowerment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cgnews nis:value=CGNews nis:enabled=true nis:link/>
सरकारी स्कूल में कथित शराब पार्टी, वीडियो वायरल

सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल किरारी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग स्कूल परिसर में टेबल पर बैठकर शराब और खाने-पीने की चीजों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों को दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते हुए भी सुना जा रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। मालखरौदा बीईओ मोहनलाल प्रधान ने वीडियो की जानकारी मिलने की बात कही है और स्कूल के प्राचार्य से जानकारी लेने की बात कही है। शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

⚠️ डिस्क्लेमर

यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो और उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो की तारीख, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान और घटना की वास्त�
रहस्यमयी कुआं! पानी में उठ रही लहरें, जांच के आदेश

गुजरात के मोरबी जिले के विपरदा गांव में एक कुआं इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब 18 फीट चौड़े इस कुएं में पानी लगातार लहरों की तरह ऊपर-नीचे होता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास के अन्य कुओं का पानी पूरी तरह शांत है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में उत्सुकता और चिंता बढ़ गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पानी में हो रही इस असामान्य हलचल की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है और विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर:
यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो और उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। कुएं में पानी के ऊपर-नीचे होने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही
खिलाड़ियों का भरोसा साय सरकार पर, सभी चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को बधाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arunsao nis:value=ArunSao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vishnudevsai nis:value=VishnuDevSai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sportsnews nis:value=SportsNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhsports nis:value=ChhattisgarhSports nis:enabled=true nis:link/>