गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे रायगढ़ के किसान, 15 से 20 ग्रामीणों को दे रहे रोजगार
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के कोड़केल गांव निवासी किसान विद्याधर पटेल गेंदा फूल की खेती से लाखों रुपये की आमदनी अर्जित कर रहे हैं। वर्ष 2007-08 में शुरू हुई उनकी यह पहल आज 7 से 8 एकड़ तक पहुंच चुकी है। उनके खेतों में तैयार फूलों की आपूर्ति छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ओडिशा के सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला और संबलपुर सहित कई क्षेत्रों में की जाती है। किसान के अनुसार, एक एकड़ में करीब 5 लाख रुपये तक की बिक्री होती है। सीजन के दौरान प्रतिदिन 12 से 15 गाड़ियों से फूलों की सप्लाई होती है। उनकी इस खेती से गांव के 15 से 20 लोगों को नियमित रोजगार भी मिल रहा है। गेंदा फूल के साथ वे सब्जियों का उत्पादन कर खेती को आमदनी का सफल माध्यम बना रहे हैं।
#RaigarhNews
#FlowerFarming
#ChhattisgarhFarmer
#KisanKiSafalta
#ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 23, 2026