तेंदुए का कहर, खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर किया हमला; 10 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाराजपुर क्षेत्र के करनखेड़ा और मदारपुर गांव के बीच तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आसपास के 12 गांवों की 30 हजार से अधिक आबादी में भय का माहौल है। ग्रामीण मवेशियों की सुरक्षा के लिए लाठी-डंडे लेकर रातभर समूहों में पहरेदारी करते रहे। वन विभाग की तीन टीमें इलाके में तैनात हैं, जबकि चिड़ियाघर के विशेषज्ञ ट्रैंकुलाइजर गन के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।
#KanpurNews #LeopardAttack #UttarPradeshNews #WildlifeRescue #BreakingNews
Raipur, Raipur | Nov 25, 2026