छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 2 करोड़ का गांजा
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में चिल्फी पुलिस ने NH-30 पर नाकाबंदी के दौरान गांजा तस्करी के बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 192 पैकेटों में भरा 407 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार 500 रुपये है, जबकि कंटेनर और मोबाइल सहित कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक, गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।
#KabirdhamPolice #GanjaSmuggling #ChhattisgarhNews #PoliceAction #DrugTrafficking
Raipur, Raipur | Nov 25, 2026