पत्नी की हत्या कर हादसे की कहानी गढ़ी, कब्र से शव निकलवाने पर खुला राज, पति गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरबहार में पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी के सिर, माथे और सीने पर लोहे की टांगी के पिछले हिस्से से वार किया था। इसके बाद मौत को खाट से गिरने का हादसा बताकर शव दफन करवा दिया गया। मृतिका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत की प्रकृति हत्यात्मक पाई गई। पुलिस ने 62 वर्षीय आरोपी मुखलाल राम उर्फ सुखलाल राम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
#JashpurNews #ChhattisgarhPolice #CrimeNews #MurderCase #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 25, 2026