कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट पहुंचे भूपेश बघेल, खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के महादेव घाट पहुंचे। सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने खारुन नदी में स्नान किया और हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्तिक महीने में सूर्योदय से पहले नदी और सरोवरों में स्नान करने की परंपरा छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने सुबह जल्दी स्नान करने को स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक बताया। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु स्नान के साथ पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं।
#BhupeshBaghel #KartikPurnima
#MahadevGhat #RaipurNews
#ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 24, 2026