समाज के लिए समर्पित लोगों को मिला सम्मान, रायपुर में आयोजित हुआ ‘नया सवेरा छत्तीसगढ़ महतारी अवार्ड
रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ की रायपुर इकाई द्वारा ‘नया सवेरा छत्तीसगढ़ महतारी अवार्ड’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वर्गीय कृपाराम साहू और स्वर्गीय प्रयाग साहू की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे लगभग 80 समाजसेवियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण, वृद्धजनों की सेवा, आधुनिक खेती और अन्य जनहित के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को अतिथियों ने स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र और शॉल भेंट किए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और पद्मश्री डॉ. भारती बंधु सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
#NayaSaveraChhattisgarh
#ChhattisgarhMahatariAward
#RaipurNews
#SamajSeva
#ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 23, 2026