गुस्साए गजराज का आतंक! ट्रैक्टर पर किया हमला, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत जिल्गा गांव के जंगल में हाथी के हमले की घटना सामने आई है। यहां 11 हाथियों के झुंड को ट्रैक्टर की आवाज से भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर एक हाथी अचानक दौड़ पड़ा। जान बचाने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। इसके बाद हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के करीब नहीं जाने और उन्हें खुद भगाने की कोशिश नहीं करने की चेतावनी दी है।
#KorbaNews #ElephantAttack
#HumanElephantConflict #ChhattisgarhForest
#ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 24, 2026