7वीं के छात्र ने बनाया ऐसा स्मार्ट चश्मा, ड्राइवर को नींद आते ही बजेगा अलार्म और छूटेगा पानी का फव्वारा
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दबका में कक्षा सातवीं के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक अनोखा स्मार्ट चश्मा तैयार किया है। सेंसर तकनीक से लैस यह चश्मा ड्राइवर को नींद की झपकी आते ही पहचानकर अलर्ट करता है। पहले बजर बजता है और इसके बाद भी चालक सतर्क नहीं होता, तो चश्मे में लगे सिस्टम से पानी का फव्वारा छोड़ने की व्यवस्था है। शिक्षक अजय राजपूत के मार्गदर्शन में तैयार इस मॉडल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है। अब डीगेन्द्र इसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पेश करेंगे। विद्यार्थियों ने हेलमेट नहीं पहनने पर अलर्ट देने वाला मॉडल भी तैयार किया है।
#KhairagarhNews #StudentInnovation #SmartGlasses #RoadSafety #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 26, 2026