चक्रवाती तूफान का असर, मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
#ChhattisgarhWeather #CycloneAkvan #WeatherAlert #RaipurNews #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 20, 2026