छत्तीसगढ़ में 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त कर नष्ट, रायपुर में भी 100 किलो पर हुई कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के साल्हेवारा में पुलिस ने एक वाहन से 30 बॉक्स में रखा करीब 1500 किलोग्राम संदिग्ध एनालॉग पनीर बरामद किया। जांच के दौरान बॉक्स पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि, बैच नंबर और निर्माता की जानकारी सहित अनिवार्य लेबल विवरण नहीं मिले। किसी व्यक्ति या फर्म ने भी इस खेप पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद खाद्य विभाग ने पूरी खेप को नष्ट करा दिया। इससे दो दिन पहले रायपुर में भी करीब 100 किलोग्राम एनालॉग पनीर नष्ट कराया गया था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध है तथा अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
#ChhattisgarhNews #AnalogPaneer #FoodSafety #RaigarhNews #FoodDepartment
Raipur, Raipur | Nov 20, 2026