रायपुर में 2 करोड़ के आईफोन चोरी का खुलासा, 125 आईफोन बरामद
आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी के मामले में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय कंजर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के देवास निवासी गिरोह के सरगना राजेश झाला और बड़वानी निवासी सफान खान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 125 आईफोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के लिए 40 सदस्यीय टीम ने 25 दिनों तक महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 250 किलोमीटर से अधिक के रूट पर 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और 10 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
#RaipurPolice #AppleStoreTheft #iPhoneRobbery #ChhattisgarhNews #PoliceAction
Raipur, Raipur | Nov 26, 2026