अक़वान तूफान के चलते स्कूलों में छुट्टी की मांग, शिक्षक फेडरेशन ने शासन से की अपील
चक्रवाती तूफान ‘अक़वान’ के प्रभाव और प्रदेश में बिगड़ते मौसम को देखते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने राज्य शासन और स्कूल शिक्षा विभाग से प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को तत्काल बंद करने की अपील की है। उनका कहना है कि तेज हवाओं, बारिश, जलभराव और नदी-नालों में उफान की आशंका के बीच छोटे बच्चों और शिक्षकों का स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो सकता है। फेडरेशन ने जिला कलेक्टरों और शिक्षा विभाग से एहतियाती कदम उठाने की मांग करते हुए अभिभावकों और शिक्षकों से भी बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
#ChhattisgarhNews #SchoolHolidayDemand #CycloneAkvan #TeacherFederation #StudentSafety
Raipur, Raipur | Nov 20, 2026