ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारे, कर्ज चुकाने के लिए रची चोरी की साजिश; दो आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन गेमिंग में करीब 10 लाख रुपये हारने के बाद कर्ज चुकाने के लिए चोरी की साजिश रचने का मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम ठाकुरटोला के दो आरोपियों ने पहले सूने मकान की रेकी की और फिर ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। मामले में साइबर सेल और मोहारा पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने सुरेन्द्र साहू और गणेश्वर नेताम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठाकुरटोला की चोरी के जेवरात, रायपुर के अरिहंत नगर स्थित मकान से चोरी किए गए सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल कार सहित कुल 15 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
#RajnandgaonPolice #OnlineGaming
#TheftCase #ChhattisgarhPolice
#ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 24, 2026