छत्तीसगढ़ की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, कुडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन
गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 18वें अक्षय कुमार कुडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2026-27 में जांजगीर-चांपा जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रियंका कश्यप ने तीन अलग-अलग वर्गों में तीन गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की, वहीं पायल जायसवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 12 से 19 नवंबर तक वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर छत्तीसगढ़ कुडो एसोसिएशन और खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#JanjgirChampa
#KudoInternationalTournament
#PriyankaKashyap
#ChhattisgarhSports
#ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 23, 2026