छोटी बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चोरी, 21 वर्षीय युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में छोटी बहन की सहेली के घर से सोने-चांदी के करीब 2 लाख 20 हजार रुपये के जेवरात चोरी करने के आरोप में 21 वर्षीय युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने छोटी बहन और उसकी सहेली को सामान लेने के बहाने स्कूटी देकर पुराने बस स्टैंड भेज दिया। दोनों के घर से बाहर जाते ही उसने अलमारी में रखे जेवरात चोरी कर लिए। साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी के सभी जेवरात बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर महिला जेल दुर्ग भेज दिया गया है।
#RajnandgaonPolice #ChhattisgarhNews #TheftCase #PoliceAction #CrimeNews
Raipur, Raipur | Nov 25, 2026