छत्तीसगढ़ में किराये के मकान पर चल रहा था देह व्यापार, संचालक गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस ने केलो विहार इलाके में कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार का मामला पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू किराये के मकान में युवती के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा था। सूचना मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राहक बनाकर एक पाइंटर को मकान के अंदर भेजा। निर्धारित संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी गोविंद साहू (52) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
#RaigarhNews #OperationAnkush #RaigarhPolice #ChhattisgarhNews #CrimeNews
Raipur, Raipur | Nov 20, 2026