देवउठनी एकादशी की पूजा की तैयारी के बीच घर के आंगन में पहुंचा 8 फीट का अजगर
छत्तीसगढ़ के कोरबा में देवउठनी एकादशी की पूजा की तैयारियों के बीच एक घर के आंगन में करीब 8 फीट लंबा विशाल अजगर पहुंच गया। अजगर को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के प्रमुख एवं वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी को सूचना दी। मौके पर मूसलाधार बारिश हो रही थी, इसके बावजूद जितेंद्र सारथी रेनकोट और गमबूट पहनकर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर लगातार आक्रामक होकर हमला करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
#KorbaNews #PythonRescue #WildlifeRescue #JitendraSarthi #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 21, 2026