पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे रायपुर
पूर्व सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय पैर में चोट लगने के कारण अस्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि दो दिन पहले फिसलकर गिरने से उनके पैर में चोट आई थी, जिसके चलते उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके निवास पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद 23 नवंबर को मुख्यमंत्री उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए। बेहतर उपचार के लिए नंदकुमार साय को रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#NandKumarSai #VishnuDeoSai #RaipurNews
#JashpurNews #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 23, 2026