रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार पर साय सरकार सख्त, दोषी अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: अमित चिमनानी
जगदलपुर में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त और अन्य लोगों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चिमनानी ने कहा कि आम नागरिकों और व्यापारियों को पारदर्शी एवं भयमुक्त व्यवस्था देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन वर्षों में हुई कार्रवाई सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
#AmitChimnani #ChhattisgarhPolitics
#ACBAction #CorruptionFreeChhattisgarh
#ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 23, 2026