रायपुर में 3 साल बाद खुला राज माँ की हत्या का राज़, हत्यारा बेटा गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में करीब तीन साल पहले हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई 2023 को पारिवारिक विवाद के दौरान संजू उर्फ संदीप गिरि गोस्वामी ने अपनी मां श्यामा गोस्वामी की हत्या कर दी थी। आरोपी ने पहले मां को दीवार में धक्का दिया, फिर सिलबट्टे के लोहे से सिर पर वार कर मच्छरदानी की रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद सिर पर गमछा बांधकर और गुलाल लगाकर हत्या को सामान्य मृत्यु दर्शाने की कोशिश की। मृतिका की बेटी द्वारा संदेह जताए जाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों की दोबारा जांच के बाद आरोपी की संलिप्तता सामने आई। खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने 44 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है�
Raipur, Raipur | Nov 21, 2026