जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत परिवार के 5 लोग घायल
डूंगरपुर। जिले के मझोला क्षेत्र के पादरडी गांव में खेती की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लट्ठ से हमला कर दिया। मारपीट में महिलाओं सहित एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में हंतोक, गायत्री, आशा, कोदर और गौतम शामिल हैं। हमले में हंतोक पत्नी कोदर पटेल को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।
#DungarpurNews #RajasthanNews #CrimeNews #LandDispute #BreakingNews Padradi Cut2CutLive