मजदूर बनकर खेतों में पहुंची पुलिस, 4 करोड़ का गांजा पकड़ा; 780 किलो फसल बरामद की
उदयपुर के कोटड़ा क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा किया है। मांडवा थाना क्षेत्र के खारकुपिया गांव में पुलिसकर्मी मजदूर बनकर खेतों तक पहुंचे और दबिश देकर करीब 780 किलो गांजा और भांग के हरे पौधे बरामद किए। बरामद फसल की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए आंकी गई है। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में गांजे की सप्लाई राजस्थान सहित चार राज्यों में होने का खुलासा हुआ है।
#UdaipurNews #Kotda #IllegalCannabisCultivation #DrugSmuggling #RajasthanPolice NDPSAct MandwaPolice PoliceAction DrugFreeRajasthan CrimeNews BreakingNews RajasthanNews Cut2CutLive