गोगुंदा में भीषण सड़क हादसा: चट्टान से टकराई डूंगरपुर डिपो की रोडवेज बस, 25 से अधिक यात्री घायल
गोगुंदा। सायरा क्षेत्र के भटकेश्वर महादेव मंदिर के समीप डूंगरपुर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस चट्टान से टकरा गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, पुरुष और मासूम बच्चे शामिल हैं। बस फालना से यात्रियों को लेकर उदयपुर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ग्रामीण, पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। तीन से चार एंबुलेंस की मदद से घायलों को गोगुंदा अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सायरा थानाधिकारी घेवरचंद ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू की।
#GogundaNews #UdaipurNews #RoadAccident #BusAccident #RajasthanNews BreakingNews DungarpurDepot Cut2CutLive