उदयपुर में खड़ी बाइक बनी आग का गोला, देखते ही देखते जलकर हुई खाक; दमकल ने पाया काबू
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार अलसुबह खड़ी बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक से ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बाइक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
#UdaipurNews #PratapNagar #BikeFire #FireIncident #RajasthanNews UdaipurPolice FireBrigade BreakingNews VehicleFire LatestNews Cut2CutLive