उदयपुर के मादड़ी RIICO में केमिकल गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाए धुएं के काले गुबार से मचा हड़कंप
उदयपुर। शहर के मादड़ी रीको इंडस्ट्रीज एरिया में केमिकल गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर तक दिखाई दीं, वहीं आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग केमिकल गोदाम में लगने की आशंका है। दमकलकर्मियों ने लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना में हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है।
#Udaipur #MadhriRIICO #FireIncident #ChemicalWarehouse #UdaipurNews FireBrigade BreakingNews RajasthanNews FireAccident LatestNews Cut2CutLive