शिक्षा के मंदिरों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में बाहरी हस्तक्षेप और राजनीतिक गतिविधियों के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रेस वार्ता आयोजित की। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ऋषिन चौबीसा ने बगरू के एक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान हुए विवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता, लेकिन विद्यालयों को राजनीतिक संघर्ष का मंच बनाना अनुचित है।
महासंघ ने शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा जारी सुधारवादी दिशा-निर्देशों का समर्थन किया। महासंघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए हैं। नियम विरुद्ध राजनीतिक गतिविधियों पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
#NoPoliticsInSchools #ABRSM #SaveEducation #RajasthanEducation #MadanDilawar
Dungarpur, Dungarpur | Aug 23, 2026