सज्जन नगर में सरेआम फायरिंग से दहशत, अपराधियों के हौसले बुलंद!
उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के सज्जन नगर इलाके में रात करीब 8:20 बजे फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। अचानक हुई गोलीबारी के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में हलचल बढ़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान कुछ लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना में किसी की भूमिका और फायरिंग के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुरानी रंजिश या आपसी विवाद सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
#UdaipurNews #AmbamataPolice #SajjanNagar #FiringIncident #UdaipurCrime RajasthanPolice CrimeNews BreakingNews PoliceInvestigation RajasthanNews Cut2CutLive