शराबी पिता की हैवानियत: 3 साल के बेटे को जमीन पर पटका, मौत; दूसरा मासूम गंभीर घायल
बांसवाड़ा। आनंदपुरी थाना क्षेत्र के जुनी टिंबी गांव में शराब के नशे में एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट की। आरोप है कि गुस्से में उसने तीन वर्षीय बेटे हीलेश को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक की मां सुनीता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता खेमराज पाड़गी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
#BanswaraNews #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #ChildMurder Anandpuri Cut2CutLive