सीमलवाड़ा में तेज रफ्तार इको का तांडव, स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दुकान में घुसी कार!
सीमलवाड़ा। कस्बे के बाजार में मंगलवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार इको कार ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सामने स्थित दुकान में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था और लहराते हुए वाहन चला रहा था। हादसे के बाद कार सवार मौके पर इको छोड़कर फरार हो गए। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से चालक को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, सख्त कार्रवाई और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की।
#Simalwara #Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #RoadAccident CarAccident EecoCar Scorpio DrunkDriving BreakingNews LocalNews AccidentNews RoadSafety Cut2CutLive